रानी, आदित्य के घर आई नन्ही परी

मुंबई, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रानी मुखर्जी और फिल्मकार आदित्य चोपड़ा के घर बुधवार को बेटी ने जन्म लिया।

दोनों ने अपनी बेटी का नाम आदिरा रखा है, जो उन दोनों के नाम का मिश्रण है।

रानी ने अपनी बेटी को ‘भगवान का सबसे प्यारा तोहफा’ बताया।

रानी और आदित्य की बेटी का जन्म बुधवार सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ।

आदित्य के प्रोडक्शन बैनर यश राज फिल्म्स की ओर से जारी बयान में रानी ने कहा, “मैं अपने सभी शुभचिंतकों और प्रशंसकों का धन्यवाद करना चाहूंगी।”

उन्होंने कहा, “आज जीवन ने हमें आदिरा के रूप में भगवान का सबसे सुंदर तोहफा दिया है। हम अपने शुभचिंतकों और प्रशंसकों का उनके समर्थन और दुआओं के लिए शुक्रिया अदा करते हैं। हम खुशी के साथ अपने जीवन के इस नए सफर की शुरुआत करेंगे।”

लंबे समय तक डेटिंग के बाद रानी और आदित्य ने अप्रैल 2014 में इटली में शादी की। माता-पिता बनने की खबर सुनकर दोनों के परिजन और मित्र उत्साहित हैं।

आदित्य के छोटे भाई और अभिनेता उदय चोपड़ा ने ट्वीट किया, “बेटी हुई है।”

वहीं, दोनों के करीबी दोस्त करण जौहर ने ट्वीट किया, “आज (बुधवार) एक सुंदर बेटी का अंकल बन गया हूं। रानी और आदि को बेटी हुई है।”

अभिनेत्री परिणिती चोपड़ा ने खुशी जताते हुए ट्वीट किया, “लड़की हुई है। आदिरा के जन्म से उत्साहित हूं।”

दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर ने भी ट्वीट कर कहा, “रानी और आदित्य बेटी आदिरा के माता-पिता बनकर गौरवान्वित हुए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493