रानी मुखर्जी मेरे लिए हमेशा बच्ची रहेंगी : मिथुन चक्रवर्ती

मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने रानी मुखर्जी के साथ अपने खास रिश्ते के बारे में बताते हुए कहा कि रानी उनके लिए हमेशा एक बच्ची रहेंगी।

मिथुन ‘डांस इंडिया डांस सीजन 6’ में अपनी फिल्म ‘हिचकी’ का प्रचार करने पहुंची रानी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया।

उन्होंने कहा, “रानी की मासी देबाश्री रॉय बंगाल की शीर्ष अभिनेत्री रह चुकी हैं। मैं कभी नहीं भूल सकता कि उन्होंने मेरे संघर्ष भरे दिनों में बहुत साथ दिया। मैं उनके घर पर खाना खाता था। रानी हमेशा मेरे लिए एक बच्ची रहेंगी।”

इस पर रानी ने कहा, “इसलिए मैं मिथुन दा को मामा कहती हूं और उनसे प्यार करती हूं।”

‘डांस इंडिया डांस सीजन 6’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल जीटीवी पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493