राफिन्हा ने बायर्न के साथ बढ़ाया करार

म्यूनिख, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी के शीर्ष फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख ने डिफेंडर राफिन्हा के साथ करार अवधि एक साल के लिए बढ़ा दी है।

इस बात की घोषणा क्लब ने की। राफिन्हा अब क्लब के साथ 30 जून 2018 तक बने रहेंगे।

क्लब ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा, “31 वर्षीय राफिन्हा का अनुबंध इस सत्र के अंत में खत्म हो रहा है, लेकिन क्लब ने अनुबंध में की अवधि एक साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया है।”

क्लब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्ल हेंज रुमेंइगे ने कहा, “राफिन्हा मैदान पर महत्वपूर्ण खिलाड़ी होने के साथ-साथ टीम की चर्चित हस्ती भी हैं।”

क्लब की वेबसाइट ने राफिन्हा के हवाले से लिखा है, “बायर्न के साथ अनुबंध अवधि बढ़ने से मैं बहुत खुश हूं। मैं क्लब में पिछले छह साल से हूं। बायर्न मेरे लिए दूसरा परिवार है और विश्व के सर्वश्रेष्ठ क्लबों में से एक। मैं इस क्लब के लिए ज्यादा से ज्यादा खिताब जीतना चाहता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493