राफेल समझौते में केवल वित्तीय मुद्दों को सुलझाना बाकी : मोदी (लीड-1)

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान खरीदने को लेकर हुए समझौते में केवल वित्तीय मुद्दों को सुलझाना बाकी है और यह जल्द ही संपन्न हो जाएगा।

बीते साल पेरिस दौरे के दौरान मोदी ने 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की भारत की मंशा से फ्रांस को अवगत कराया था। इन लड़ाकू विमानों की अनुमानित कीमत 60 हजार करोड़ रुपये है।

तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा अोलांद के साथ एक प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री ने यहां कहा, “राफेल समझौते के केवल वित्तीय पहलूओं को सुलझाना बाकी है। अंतर सरकारी समझौता संपन्न हो चुका है। बाकी का काम जल्द ही खत्म हो जाएगा।”

ओलांद ने अपने बयान में कहा, “राफेल समझौते को लेकर हमने एक अंतर सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत द्वारा लड़ाकू जेट विमानों की खरीद और फ्रांस द्वारा भारत जैसे महान देश को इसे उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक निर्णायक कदम है।”

समझौते के वित्तीय पहलुओं की ओर संकेत करते हुए ओलांद ने कहा, “इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493