‘राब्ता’ के लिए हंगेरियन स्टूडियो आर्केस्ट्रा की मदद ले रहे सचिन-जिगर

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर आगामी फिल्म ‘राब्ता’ के लिए हंगेरियन स्टूडियो आर्केस्ट्रा की मदद ले रहे हैं। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

भारतीय संगीतकार जोड़ी फिल्म के बैकग्राउंड संगीत के लिए इस समय बुडापेस्ट में ठहरी हुई है।

हंगेरियन स्टूडियो आर्केस्ट्रा के प्रमुख संचालक, पीटर इलेनयी ने एक बयान में कहा, “सचिन-जिगर के साथ इस परियोजना पर काम करने का अनुभव अद्भुत रहा है।”

उन्होंने कहा, “यह हमारा बॉलीवुड में पहला कदम है और हम किसी दिन भारत की यात्रा करना चाहते हैं, क्योंकि भारतीय संगीत विविधरंगी और समृद्ध है।”

हंगेरियन स्टूडियो आर्केस्ट्रा ने एनियो मॉरिकोन और माइकल लीग्रैंड जैसे ऑस्कर-विजेता संगीतकारों के साथ काम कर चुका है।

सचिन-जिगर ने कहा कि चूंकि फिल्म बुडापेस्ट में शूट की गई है, लिहाजा वह उसमें वहां की खुशबू डालना चाहते थे।

दिनेश विजन द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज के भूषण कुमार और होमी अडजानिया द्वारा निर्मित फिल्म नौ जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493