रामदेव ने ‘आटा नूडल्स’ लांच किया

हरिद्वार, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। योग गुरु रामदेव ने गुरुवार को यहां पतंजलि समूह का नूडल ब्रांड ‘आटा नूडल्स’ लांच किया।

इस मौके पर रामदेव ने कहा, “नूडल में अब मैदा नहीं होगा और यह बच्चों को मैगी का एक अधिक स्वस्थ्य विकल्प देगा।”

योग गुरु ने कहा कि इस नूडल से स्वास्थ्य को नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वह स्वदेशी उत्पादों को इसलिए बढ़ावा दे रहे हैं, क्योंकि वे प्राकृतिक हैं और उनके कोई नुकसान नहीं है।

पातंजलि समूह विभिन्न आयुर्वेदिक उत्पादों का निर्माण और विपणन करता है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने पांच जून को एक नूडल ब्रांड मैगी की बिक्री और उसके उत्पादन तथा भंडारण पर प्रतिबंध लगा दिया। मैगी पर आरोप लगाया है कि उसमें सीसा की मौजूदगी सीमा से अधिक थी और मोनोसोडियम ग्लूटामेट (एमएसजी) की मात्रा काफी अधिक थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493