रामी मलेक ‘क्वीन’ की बायोपिक में दिवगंत गायक फ्रेडी का किरदार निभाएंगे

लॉस एंजेलिस, 6 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता रामी मलेक रॉक बैंड ‘क्वीन’ पर आधारित बायोपिक ‘बोहेमियन रैप्सडी’ में दिवगंत गायक फ्रेडी मक्र्यूरी का किरदार निभाएंगे।

लॉस एंजेलिस, 6 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता रामी मलेक रॉक बैंड ‘क्वीन’ पर आधारित बायोपिक ‘बोहेमियन रैप्सडी’ में दिवगंत गायक फ्रेडी मक्र्यूरी का किरदार निभाएंगे।

वेबसाइट ‘वैरायटी डॉट कॉम’ के अनुसार बायोपिक का निर्देशन ब्रायन सिंगर कर रहे हैं। न्यू रीजेंसी और फॉक्स ग्राहम किंग के साथ मिलकर फिल्म का सह निर्माण कर रहे हैं।

ब्रायन ने क्वीन बैंड के सदस्यों की तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर इस खबर की पुष्टि की है और फिल्म में अपने और मलेक के शामिल होने का भी जिक्र किया है।

फिल्म की पटकथा एंथोनी मैककार्टन ने लिखी है।

किंग काफी समय से यह फिल्म शुरू करने का प्रयास कर रहे थे।

मलेक को हाल ही में साइबर श्रृंखला ‘मिस्टर रोबोट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का एमी अवॉर्ड मिला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493