राम गोपाल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया से सोनम का इंकार

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर ने सनी लियोन के बारे में फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया न देना ही बेहतर समझा।

सोनम ने गुरुवार को यहां रॉ मैंगो स्टोर के उद्धघाटन के अवसर पर कहा, “मैं राम गोपाल वर्मा पर टिप्पणी नहीं कर सकती। हमारे पास बात करने के लिए इससे बेहतर चीजें हैं। मैं इस जवाब के साथ प्रतिष्ठित होना नहीं चाहती।”

कार्यक्रम में उपस्थित अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने कहा कि उन्हें इस ट्वीट की जानकारी नहीं है और वह इस टिप्पणी पर किसी की सराहना नहीं कर सकतीं।

कोंकणा ने कहा, “मैंने यह टिप्पणी नहीं देखी है। लेकिन मैं किसी की अश्लील टिप्पणी की सराहना नहीं करती।”

गौरतलब है कि राम गोपाल वर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक के बाद एक ऐसे कई विवादित ट्वीट्स किए। ट्वीट में उन्होंने लिखा, “मैं कामना करता हूं कि दुनिया की सभी महिलाएं पुरुषों को उतनी खुशी दें जितनी सनी लियोन देती हैं।”

उनकी इस टिप्पणी की हर तरफ आलोचना और निंदा की जा रही है और यहां तक की वर्मा के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

वर्मा ने इसके बाद अपनी टिप्पणी के लिए सभी से माफी मांगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493