राम गोपाल वर्मा को गलत समझा गया : रोनित रॉय

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। अभिनेता रोनित रॉय ने कहा कि ‘सरकार 3’ का निर्देशन कर रहे फिल्मकार राम गोपाल वर्मा एक ऐसे इनसान हैं जिन्हें ठीक से समझा नहीं गया है।

रॉय ने ‘सरकार 3’ में अभिनेता अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ, मनोज वाजपेयी, अमित साध और यामी गौतम जैसे सितारों के साथ काम किया है।

फिल्म में इतने कलाकारों के साथ काम करने के अनुभव के बारे में रोनित ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “इससे आप सतर्क और सचेत रहते हैं। आप अपने काम पर अतिरिक्त ध्यान देते हैं और अनुशासित होते हैं। ऐसा नहीं है कि मैं कभी भी अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं करता हूं या मेरे में अनुशासनहीनता की कोई दिक्कत है। यह बड़ी फिल्म है और मेरे लिए महान यात्रा है।”

वर्मा के बारे में पूछे जाने पर रोनित ने कहा, “वह खुद अपने आप में एक पहेली हैं। इसलिए मुझे उन्हें समझने में दो, तीन दिन लग गए। एक बार जब मैंने उन्हें समझ लिया तो पाया कि वह बेहतरीन इनसान, निर्देशक हैं। मैं कहना चाहूंगा कि एक व्यक्ति के रूप में उन्हें सही से समझा नहीं गया।”

रोनित ने कहा, “निर्देशक के रूप में वर्मा में अद्भुत स्पष्टता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493