चेन्नई, 10 मार्च (आईएएनएस)। वर्ष 2016 की तेलुगू फिल्म ‘ध्रुव’ में साथ धमाल मचा चुके अभिनेता राम चरण, अरविंद स्वामी एक बार फिर मशहूर फिल्म निर्माता मणिरत्नम की आगामी द्विभाषी फिल्म में साथ काम कर सकते हैं।
राम चरण ने आईएएनएस को बताया कि वह किसी फिल्म के बारे में मणिरत्नम से बातचीत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “इस परियोजना पर बातचीत चल रही है। इस पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।”
लेकिन एक सूत्र ने बताया कि ‘मगधीरा’ के अभिनेता ने इसकी पुष्टि की है कि परियोजना पर जल्द ही काम शुरू होगा।
सूत्र ने कहा, “यह एक्शन-आधारित पटकथा बनने जा रही है। अरविंद स्वामी महत्वपूर्ण भूमिका में हो सकते हैं। ‘काटरू वेलियिदाई’ की रिलीज के बाद इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू होगा।”
सूत्र ने कहा कि इस फिल्म की शूटिग अगस्त से शुरू होगी।
मणिरत्नम तमिल फिल्म ‘काटरू वेलियिदाई’ की रिलीज के इंतजार में हैं, जबकि राम चरण निर्देशक सुकुमार के साथ ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनने वाली तेलुगू फिल्म पर काम शुरू करने के लिए तैयार हैं।
dharmpath.com dharmpath