रायसेन:2 बसों की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत, 20 से अधिक घायल

रायसेन-मध्य प्रदेश के रायसेन भोपाल मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस भीषण दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई। जबकि, 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा नेशनल हाईवे 146 पर सेहतगंज टोल प्लाजा के पास बिलखिरिया क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे हुआ था। उस दौरान भोपाल-सागर रूट पर चल रही दो यात्री बसें आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह अनियंत्रित होकर पास की पुलिया से जा टकराई।

पुलिस के अनुसार, एक बस रायसेन की ओर से भोपाल जा रही थी। जबकि, दूसरी बस भोपाल से सागर जिले के केसली क्षेत्र की तरफ जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। कई यात्री सीटों से उछलकर गिर पड़े और कुछ लोग बस के भीतर फंस गए। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले राहत कार्य शुरू किया। जिसके बाद पुलिस, प्रशासन और एम्बुलेंस टीमों ने पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में जान गंवाने वालों में पंडा टेकापार, सुल्तानगंज निवासी नीतीश व्यास (28), पचीपरा, बेगमगंज निवासी माखन लोधी (29) की पहचान हो चुकी है। जबकि, एक अन्य मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शुरुआती दौर में मृतकों की संख्या पांच और फिर छह बताई गई थी लेकिन बाद में प्रशासन ने तीन मौतों की आधिकारिक पुष्टि की। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493