राल्फ लॉरेन ने प्रियंका को मेट गाला गाउन का स्केच भेंट किया

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। ब्रांड राल्फ लॉरेन ने भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को उस ट्रेंच कोट का असली स्केच भेंट किया है, जो उन्होंने मेट गाला फैशन समारोह में पहना था।

प्रियंका ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर स्केच साझा किया और उसके साथ कैप्शन में लिखा, “राल्फ लॉरेन किम्बैल, एंड्रियास और आरएल टीम के सभी सदस्यों को धन्यवाद। असली स्केच एक शानदार यादगार है।”

प्रियंका ने एक नोट की तस्वीर भी साझा की, जिसमें लिखा था, “डियर प्रियंका, मेट गाला में राल्फ लॉरेन को इतनी खूबसूरती से पेश करने के लिए धन्यवाद। आपको अतिथि के रूप में पाकर हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं।”

प्रियंका ने न्यूयॉर्क में मेट गाला 2017 में एक खाकी रंग का ट्रेंच कोट गाउन पहना था।

प्रियंका ने मेट गाला में पहनने के लिए कस्टमाइज्ड राल्फ लॉरेन गाउन पहना था, जहां दीपिका पादुकोण टॉमी हिलफिगर के परिधान में रेड कार्पेट पर नजर आई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493