रावत का नया रिकार्ड, गोपी, खेता राम को रियो का टिकट

मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। नितेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को हुई मुंबई मैराथन में नया रिकार्ड बनाया है जबकि भारत के गोपी टी. और खेता राम ने रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

42.195 किलोमीटर दूरी की मैराथन को रावत ने दो घंटे 15 मिनट 48 सेकेंड में पूरा कर राम सिंह यादव के रिकार्ड को तोड़ा। यादव ने 2012 में दो घंटे 16 मिनट 59 सेकेंड में मैराथन पूरी करने का रिकार्ड था।

गोपी ने मैराथन दो घंटे 16 मिनट 15 सेकेंड में पूरी की। वहीं राम ने मैराथन पूरी करने के लिए दो घंटे 17 मिनट 23 सेकेंड का समय लिया।

रियो ओलम्पिक क्वालीफाई करने के लिए पुरुषों के लिए समय सीमा दो घंटे 19 मिनट थी।

गोपी जो अपनी पहली मैराथन में हिस्सा ले रहे थे ने 11वां स्थान हासिल किया। वहीं राम 15वें स्थान पर रहे।

वहीं महिलाओं में भारत की सुधा सिंह ने भारतीय महिला धावकों में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने दो घंटे 39 मिनट 28 सेकेंड में मैराथन पूरी की।

ललिता बब्बर ने भारतीय महिलाओं में दूसरा और कुल 10वां स्थान प्राप्त किया। उन्होंने दो घंटे 41 मिनट 55 सेकेंड में मैराथन पूरी की।

भारतीय महिलाओं में ओ.पी. जैयशा ने मैराथन पूरी करने के लिए दो घंटे 43 मिनट 26 सेकेंड का समय लिया।

महिलाओं के लिए रियो ओलम्पिक में क्वालीफाई करने की समय सीमा दो घंटे 45 मिनट थी जिसे सुधा, ललिता और जैयशा ने हासिल कर रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया।

हाफ मैराथन में दीपक बापू कुम्भर ने शीर्ष स्थान हासिल किया वहीं दूसरे स्थान पर एबी बेलिप्पा रहे।

महिलाओं में मोनिका राउत ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर मोनिका अथ्हारे रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493