राष्ट्रपति चुनाव में मैक्रों का समर्थन करेंगे ओलांद

पेरिस, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। फ्रांस में सात मई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के द्वितीय चरण में मौजूदा राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद उदार मध्यमार्गी उम्मीदवार इमानुएल मैक्रों को वोट देंगे।

सरकारी प्रवक्ता स्टीफन ले फॉल ने कहा कि ओलांद देश से मैक्रों का समर्थन करने की अपील करते हैं।

राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर के मतदान में मैक्रों का सामना धुर दक्षिणपंथी उम्मीदवार मरीन ले पेन से होगा।

देश के गृह मंत्रालय द्वारा जारी पहले दौर की मतगणना के 97 फीसदी नतीजों में मैक्रों ने बढ़त बनाई हुई है। वह 23.86 फीसदी मतदान के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि ले पेन 21.42 फीसदी मतदान के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

सीन्यूज ने ले फॉल के हवाले से कहा, “फ्रांस्वा ओलांद ले पेन के खिलाफ बोलने जा रहे हैं और निश्चित तौर पर मैक्रों के लिए वोट की अपील करेंगे।”

गृह मंत्रालय के मुताबिक, पहले दौर की मतगणना में कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार फ्रांस्वा फिलन 19.91 फीसदी वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे, जबकि वामपंथी जीन लुक मेलेनकोल 19.64 फीसदी वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे।

पांचवे स्थान पर सोशलिस्ट बेनोइट हैमन रहे, जिन्हें 6.2 फीसदी वोट मिले। इसके बाद गॉलिस्ट निकोलस डुपोंट-एगनन को लगभग पांच फीसदी वोट मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493