वाशिंगटन, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति की तुलना में न्यूनतम स्वीकार्यता दर के साथ ह्वाइट हाउस में प्रवेश किया। यह खुलासा एक नए सर्वेक्षण में हुआ है।
‘द हिल’ पत्रिका ने सोमवार को जारी गैलप के सर्वेक्षण के हवाले से कहा कि 45 प्रतिशत अमेरिकी नागरिकों ने बड़े रियल स्टेट करोबारी रहे डोनाल्ड ट्रंप के काम करने के तरीके को सही माना है, जबकि देश के नागरिकों के समान प्रतिशत उनके तौर तरीकों को सही नहीं मानते हैं।
यह आंकड़ा उनके पूर्ववर्ती राष्ट्रपति बराक ओबामा के आंकड़ों से काफी कम है। साल 2009 में ओबामा के शुरुआती दिनों में ओवल कार्यालय में उनकी स्वीकार्यता दर 68 प्रतिशत थी और उनको स्वीकार नहीं करने वाले अमेरिकियों की संख्या केवल 12 प्रतिशत थी।
समाचार एजेंसी एफे न्यूज के अनुसार, साल 1961 में राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी सबसे अधिक स्वीकार्यता दर 72 प्रतिशत के साथ पहले दिन कार्यालय में थे।
साल 2001 में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश 57 प्रतिशत अमेरिकियों के समर्थन के साथ पहले दिन कार्यालय में थे, जबकि साल 1993 में पहले दिन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की स्वीकार्यता दर 58 प्रतिशत थी।
सर्वेक्षण के अनुसार, ट्रंप के बाद कम स्वीकार्यता दर वाले राष्ट्रपतियों में रोनाल्ड रीगन और जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश, दोनों की पहले दिन स्वीकार्यता दर साल 1981 और साल 1989 समान रूप से 51 प्रतिशत थी।
पहले दिन उच्चतम स्वीकार्यता दर वाले अमेरिकी राष्ट्रपतियों में रिचर्ड निक्सन (1969) 59 प्रतिशत स्वीकार्यता के साथ, जिमी कार्टर (1977) 66 प्रतिशत स्वीकार्यता के साथ और डिवट डी. आइजन हावर 68 प्रतिशत स्वीकार्यता के साथ हैं।
सर्वेक्षण में राष्ट्रपति लिनडॉन बी. जॉनसन और राष्ट्रपति जेराल्ड फोर्ड की स्वीकार्यता दर को शामिल नहीं किया गया था। जॉनसन राष्ट्रपति केनेडी की हत्या के बाद ह्वाइट हाउस में गए थे, जबकि फोर्ड राष्ट्रपति निक्सन के त्याग पत्र देने के बाद साल 1974 में राष्ट्रपति बने थे।
गैलप ने जनवरी 20 से 22 जनवरी के बीच टेलीफोन के जरिए 1525 लोगों का मन टटोला था।
dharmpath.com dharmpath