राष्ट्रपति ने कतर के अमीर को बधाई दी

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कतर के अमीर (अरब शासकों का ओहदा) महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी के राज्यारोहण की सालगिरह (जून 25, 2015) के मौके पर कतर सरकार तथा वहां की जनता को शुभकामना और बधाई दी।

कतर के अमीर को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “आपके राज्याभिषेक की वर्षगांठ के अवसर पर आपको तथा कतर की जनता को भारत की सरकार और जनता तथा अपनी ओर से हार्दिक बधाई देता हूं।”

राष्ट्रपति ने कहा, “भारत कतर के साथ ऐतिहासिक रूप से प्रगाढ़ और जन-जन के संपर्क से बने अपने घनिष्ठ और समय सिद्ध संबंधों को काफी महत्व देता है। मुझे विश्वास है कि राजनीतिक, आर्थिक तथा सांस्कृतिक क्षेत्रों में जारी सहयोग अन्य क्षेत्रों में बढ़ेगा और हमारे संबंध दोनों देशों की जनता के पारस्परिक लाभ के लिए और मजबूत होंगे।”

उन्होंने कहा, “कृपया इस अवसर पर आपके स्वास्थ्य और खुशहाली तथा कतर की मैत्रीपूर्ण जनता की प्रगति एवं समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं स्वीकार करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493