राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हो सकते हैं ड्वेन जॉनसन

लॉस एंजेलिस, 27 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन ने संकेत दिया है कि वह भविष्य में अमेरिका के राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हो सकते हैं।

लॉस एंजेलिस, 27 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन ने संकेत दिया है कि वह भविष्य में अमेरिका के राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हो सकते हैं।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉनसन के प्रशंसकों द्वारा एक लेख में उनके राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल होने के कारणों को रेखांकित करने के बाद उन्होंने अपने राजनीतिक सपने का खुलासा किया।

जॉनसन ने ट्विटर पर लिखा, “मुझे राष्ट्रपति पद की दौड़ में क्यों शामिल होना चाहिए, इस पर शानदार लेख। निश्चित तौर पर व्हाइट हाउस में मेरे लिए जगह है।”

द रॉक फिलहाल ‘बेवॉच’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493