भोपाल :राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी के आज भोपाल आगमन पर विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल श्री रामनरेश यादव और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति श्री मुखर्जी की अगवानी की।
विमानतल पर राष्ट्रपति श्री मुखर्जी का स्वागत करने वालों में गृह मंत्री श्री बाबूलाल गौर, वन मंत्री श्री गौरीशंकर शेजवार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुश्री कुसुम महदेले, महिला–बाल विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह, पर्यटन राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा, पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी, महापौर श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद श्री आलोक संजर, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री आलोक शर्मा, मुख्य सचिव श्री अंटोनी डि सा, पुलिस महानिदेशक श्री नंदन दुबे, लेफ्टिनेंट जनरल श्री आर.वी. कानिटकर, बिग्रेडियर श्री संजय चावला सहित प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
राष्ट्रपति श्री मुखर्जी का जबलपुर होते हुए भोपाल आगमन हुआ। जबलपुर में उनकी अगवानी और आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री राष्ट्रपति के साथ ही वायुसेना के विशेष विमान से भोपाल आये।
dharmpath.com dharmpath