राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सिसोदिया टीम के प्रभारी नियुक्त

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)।भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने मंगलवार को आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होने वाले 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के लिए विक्रम सिंह सिसोदिया को टीम का प्रभारी नियुक्त किया है।

सिसोदिया फिलहाल आईओए के संयुक्त सचिव हैं।

आईओए ने प्रमुख के साथ तीन टीम प्रबंधकों को भी नियुक्त किया। नामदेव शिरगांवकर को मॉर्डन पेंटाथलॉन फेडरेशन ऑफ इंडिया का महासचिव, कैप्टन अजय नारंग को एशियाई सेलिंग फेडरेशन की इवेंट समिति का अध्यक्ष और वी.ए शहियाद को अंडमान एवं निकोबार स्टेट ओलंपिक एसोसिएशन का महासचिव नियुक्त किया गया।

आईओए के अध्यक्ष नरिंदर ध्रुव बत्रा ने चारों अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा, “आईओए द्वारा नामांकित अधिकारियों को यह मौका मिलता है। मुझे यकीन है कि वे भारतीय दल की अच्छी देखभाल करेंगे। मैं उन्हें सभी को शुभकामनाएं देता हूं।”

आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने अध्यक्ष के विचारों का समर्थन किया।

मेहता ने कहा, “हालांकि, सिसोदिया और उनकी अधिकारियों की टीम के लिए यह काम नया है, मैं प्रशासकों के रूप में उनकी क्षमताओं को जानता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करेंगे।”

आस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे बड़े शहर में 4 से 15 अप्रैल के बीच राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493