राष्ट्रमंडल खेल (एथलेटिक्स) : पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में अनस

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय एथलीट मोहम्मद अनस याहिया ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन पुरुषों की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

अनस ने कैरारा स्टेडियम ट्रैक में आयोजित इस स्पर्धा की हीट-4 में पहला स्थान हासिल किया।

प्रत्येक हीट के शीर्ष तीन एथलीट ही सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं। ऐसे में अनस ने 45.96 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया।

अनस के साथ-साथ इस हीट से जमैका के रुशीन मैक्डॉनल्ड ने 45.99 सेकेंड का समय लेकर दूसरा और बोट्स्वाना के बाबोलोकी थेबे ने 46.17 सेकेंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493