राष्ट्रमंडल खेल (कुश्ती) : मासूम खतरी फाइनल में हारे

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन शुक्रवार को भारत के मासूम खतरी को पुरुषों के 97 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा के फाइनल में हार झेलनी पड़ी।

मासूम को दक्षिण अफ्रीका के मार्टिन एरासमस ने करारी शिकस्त दी जिसके कारण भारतीय खिलाड़ी को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

पहले राउंड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी ने 12 टेक्निकल प्वाइंट हासिल किए जबकि मासूम केवल दो अंक ही अर्जित कर पाए।

इससे पहले गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल में मासूम ने एक कड़े मुकाबले में नाइजीरिया के सोसो टामाराउ को हराया था।

दो राउंड तक चले इस मुकाबले में मासूम ने 10-7 से जीत दर्ज की थी। भारतीय खिलाड़ी ने दोनों राउंड में पांच-पांच अंक अर्जित किए थे जबकि टामाराउ पहले राउंड में 2 और दूसरे राउंड में 5 अंक ही हासिल कर पाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493