गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के पहलवान राहुल अवारे ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन गुरुवार को कुश्ती की 57 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

राहुल ने 1/8 फाइनल में इंग्लैंड के जॉर्ज राम को 4-0 से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई।
जॉर्ज, राहुल के मुकाबले कहीं नहीं दिखे और भारतीय खिलाड़ी को तकनीकि तौर पर श्रेष्ठ पाते हुए रेफरी ने विजेता घोषित कर दिया।
राहुल ने अपने अगले मुकाबले में आस्ट्रेलिया के थॉमस चिचिहिनि को मात दे सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले में भी राहुल ने तकनीकि तौर पर थॉमस को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
dharmpath.com dharmpath