राष्ट्रमंडल खेल (कुश्ती) : सोमवीर ने जीता कांस्य

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के सोमवीर ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को पुरुषों की कुश्ती की फ्री स्टाइल स्पर्धा के 86 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया है।

सोमवीर ने कांस्य पदक के मैच में रोचक मुकाबले में कनाडा के एलेक्जेंडर मूरे को 7-3 से मात देते हुए कांसा हासिल किया।

सोमवीर ने मैच का शुरुआत में एक अंक हासिल किया। एलेक्जेंडर ने हालांकि वापसी करते हुए सोमवीर को औरेंज घेरे से बाहर किया और दो अंक लिए।

कनाडाई खिलाड़ी के पास 3-1 की बढ़त थी, लेकिन सोमवीर ने वापसी करेत हुए दो अंक लिए और स्कोर बराबर कर लिया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार अंक लेकर अपने आप को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया साथ ही अपने मजबूत डिफेंस के दम पर बढ़त को बनाए रख कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493