राष्ट्रमंडल खेल (चक्का फेंक) : सीमा ने जीता रजत, नवजीत को कांस्य

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की अनुभवी चक्का फेंक एथलीट सीमा पुनिया ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में आठवें दिन गुरुवार को रजत पदक अपने नाम किया।

इसके अलावा, इसी स्पर्धा में भारत की एक अन्य एथलीट नवजीत ढिल्लन ने कांस्य पदक अपने नाम किया है।

आस्ट्रेलिया की डानी स्टीवंस ने राष्ट्रमंडल खेलों का 20 साल पुराना गेम रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

सीमा ने सभी आठ प्रयासों में 60.41 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दूसरे स्थान पर रहकर रजत पदक जीता।

इसके अलावा, नवजीत ने 57.43 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

स्टीवंस ने 68.26 मीटर का शानदार प्रदर्शन करते हुए सोना जीता। न्यूजीलैंड की बेट्रिस रोइनी लियुआ ने 20 सितम्बर, 1998 में कुआलालम्पुर में 65.92 मीटर तक चक्का फेंक राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे स्टीवंस ने तोड़ दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493