राष्ट्रमंडल खेल (जिमनास्टिक) : योगेश्वर सिंह ने किया निराश

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के जिमनास्टिक खिलाड़ियों का यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में निराशाजनक प्रदर्शन तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा।

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के जिमनास्टिक खिलाड़ियों का यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में निराशाजनक प्रदर्शन तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा।

योगेश्वर सिंह ने स्पर्धा के ऑल अराउंड फाइनल में उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वह छह रोटेशन में कुल 75,600 का स्कोर ही कर सके।

हरियाणा के 20 साल के जिमनास्ट ने पोमेर होर्स के अंतिम रोटेशन में 12.250 का स्कोर किया। इससे पहले, उन्होंने फ्लोर एक्सरसाइज में 11.400 का स्कोर किया। रिंग्स में उन्होंने 12.600 का स्कोर किया। वहीं वॉल्ट में 14.100 पैरेल बार्स में 13.000 तथा होरिजेंटल बार्स में 12.250का स्कोर किया।

इंग्लैंड के नील वेल्सन ने कुल 84.950 के कुल स्कोर के साथ स्वर्ण अपने नाम किया। इंग्लैंड के एक और खिलाड़ी जेम्स हॉल ने 83.975 का स्कोर कर रजत और सायपरस के मारियोज जॉर्जिया ने 83.750 का कुल स्कोर करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493