गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की सुर्तिथा मुखर्जी और पूजा सहस्रबुद्धे की जोड़ी को यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के नौंवे दिन शुक्रवार को महिला युगल वर्ग में हार का सामना करना पड़ा।
इस हार के कारण भारतीय जोड़ी कांस्य पदक जीतने से चूक गई।
मलेशिया की कारेन ली और यिंग हो की जोड़ी ने पूजा और मुखर्जी की जोड़ी को 3-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। भारतीय जोड़ी को मलेशियाई जोड़ी के हाथों 15-13, 7-11, 11-8, 7-11 से मात खानी पड़ी।
dharmpath.com dharmpath