राष्ट्रमंडल खेल (टेटे) : पुरुष युगल के अंतिम-16 दौर में हरमीत-शंकर (लीड-1)

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जोड़ी हरमीत देसाई और सनिल शंकर शेट्टी ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में बुधवार को सातवें दिन पुरुषों की टेबिल टेनिस की युगल स्पर्धा के अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है।

हरमीत-शंकर की जोड़ी ने अंतिम-32 दौर में गुयाना की शेमार ब्रिटोन और क्रिस्टो फ्रैंकलिन की जोड़ी को मात दी।

भारतीय जोड़ी ने इस एकतरफा मुकाबले में शेमार-फ्रैंकलिन की जोड़ी को सीधे गेमों में 11-6, 11-5, 11-7 से मात दी और अंतिम-16 दौर में जगह बनाई।

पुरुष युगल के अंतिम-16 दौर में अब गुरुवार को हरमीत-शंकर का सामना उत्तरी आयरलैंड की जोड़ी पॉल मैकेरी और एश्ले रोबिनसन की जोड़ी से होगा।

इससे पहले, अचंता शरथ और साथियान गणाशेखरन की भारतीय जोड़ी ने भी पुरुषों की टेबिल टेनिस की युगल स्पर्धा के अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है।

शरथ और साथियान ने अंतिम-32 दौर में किरिबाती की मीता तौरामोआ और ताकूआ नूआ की जोड़ी को हराया। उन्होंने मीता और नूआ की जोड़ी को एकतरफा मुकाबले में 11-2, 11-5, 11-6 से मात दी।

अंतिम-16 दौर में अब शरथ-साथियान की जोड़ी को श्रीलंका की जयसिंहा मुदाइंजेलगे बुवानके और राणसिंह इमेश की जोड़ी से भिड़ना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493