राष्ट्रमंडल खेल (टेटे) : पुरुष युगल के अंतिम-16 दौर में शरथ-साथियान

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जोड़ी अचंता शरथ और साथियान गणाशेखरन ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में बुधवार को सातवें दिन पुरुषों की टेबिल टेनिस की युगल स्पर्धा के अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है।

शरथ और साथियान ने अंतिम-32 दौर में कीरबाती की मीता तौरामोआ और ताकूआ नूआ की जोड़ी को हराया।

शरथ-साथियान की जोड़ी ने मीता और नूआ की जोड़ी को एकतरफा मुकाबले में 11-2, 11-5, 11-6 से मात दी।

अंतिम-16 दौर में अब शरथ-साथियान की जोड़ी को श्रीलंका की जयसिंहा मुदाइंजेलगे बुवानके और राणसिंह इमेश की जोड़ी से भिड़ना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493