राष्ट्रमंडल खेल (टेटे) : भारतीय मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में (लीड-1)

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 12 अप्रैल (आईएएनएस)। यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन गुरुवार को टेबल टेनिस में भारत को मिश्रित युगल में अच्छी सफलता हाथ लगी है।

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 12 अप्रैल (आईएएनएस)। यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन गुरुवार को टेबल टेनिस में भारत को मिश्रित युगल में अच्छी सफलता हाथ लगी है।

भारत की तीन मिश्रित युगल की जोड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले जीतते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

अचंता शरत कमल और मौमा दास ने राउंड-16 में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड के मैक्बेथ डेविड और कैली सिबले को जोड़ी को मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया।

भारतीय जोड़ी ने इंग्लैंड को 11-5, 11-9, 11-9 से परास्त किया।

शरत और मौमा अगले दौर में कनाडा के वांग झेन और झांग मो की जोड़ी से भिड़ेंगे।

भारत के सनिल शंकर शेट्टी और मधुरिका पाटकर ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

भारतीय जोड़ी ने राउंड-16 में मॉरिशस की ताउकोरी रिहीकेश और वो वान कू इलोडी को जोड़ी को मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया।

भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला 11-4, 11-5, 11-6 से जीता।

क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड और टिन-टिन हो की जोड़ी से शुक्रवार को होगा।

साथियान गणनसेकरन और मनिका बत्रा की जोड़ी ने भी क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा लिया है। इस जोड़ी ने कनाडा के मार्को मेडजुगोराक को 11-8, 11-13, 10-12, 11-8, 11-4 से मात दी।

साथियान और मनिका अगले दौर में सिंगापुर के झुई जी पांग और यिहान झाऊ की जोड़ी से भिड़ेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493