राष्ट्रमंडल खेल (टेटे) : भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल में हारी

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। हरमीत देसाई और शंकर शेट्टी की जोड़ी को यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन शुक्रवार को पुरुषों की युगल स्पर्धा में इंग्लैंड की पॉल ड्रिंकहौल एवं लियाम पिचफोर्ड की जोड़ी के खिलाफ सेमीफाइनल में हार झेलनी पड़ी।

इंग्लैंड की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को सीधे सेटों में शिकस्त दी।

पहले गेम में इंग्लैंड ने दमदार शुरुआत की और 11-7 से गेम जीत लिया। दूसरे और तीसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने अपने प्रतिद्वंद्वी से कड़ा मुकाबला किया लेकिन उन्हें 13-11, 13-11 से हार का सामना करना पड़ा।

इस हार के कारण भारतीय जोड़ी शनिवार को कांस्य पदक के लिए मैच खेलेगी। भारत का सामना सिंगापुर की जोड़ी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493