राष्ट्रमंडल खेल (टेटे) : महिला युगल के फाइनल में मनिका-मौमा

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की महिला युगल जोड़ी मनिका बत्रा और मौमा दास ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में नौवें दिन शुक्रवार को महिला युगल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

इस जीत के साथ ही मनिका और मौमा ने रजत पदक पक्का कर लिया है। हालांकि, एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की सुतिर्था मुखर्जी और पुजा सहस्त्रबुद्धे की जोड़ी को हार मिली।

मनिका-मौमा की जोड़ी ने सेमीफाइनल-2 में मलेशिया की यिंग हो और कारेन लिन की जोड़ी को एकतरफा मुकाबले में 3-0 (11-4, 11-6, 11-5) से मात देकर फाइनल में कदम रखा।

फाइनल में उनका सामना सिंगापुर की तियावनेई फेंग और यु मेंग्यु की जोड़ी से होगा। इस जोड़ी ने सेमीफाइनल-1 में पूजा और सुतिर्था की जोड़ी को 3-0 (11-5, 11-7, 11-5) से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493