राष्ट्रमंडल खेल (ट्राइथोलोन) : बरमुडा की फ्लोरा डफी ने जीत स्वर्ण

गोल्ड कोस्ट, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। बरमुडा की ट्राइथोलोन महिला खिलाड़ी फ्लोरा डफी ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। वह इन राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी हैं।

उन्होंने गुरुवार को 56 मिनट 50 सेकेंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

रजत पदक इंग्लैंड की जेसिका लियरमोंथ के नाम रहा जिन्होंने 57 मिनट 33 सेकेंड का समय निकाला। कनाडा की जोआना ब्राउन 57 मिनट 38 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं।

वहीं पुरुषों में दक्षिण अफ्रीका के हेनरी स्कोएमैन 52 मिनट 31 सेकेंड का समय निकाल सोना अपने नाम करने में सफल रहे। आस्ट्रेलिया के जैकब बर्टव्हीसल को रजत पदक मिला। उन्होंने 52 मिनट 38 सेकेंड का समय निकाला। स्कॉटलैंड के मार्क आस्टिन 52 मिनट 44 सेकेंड का समय निकाल कर कांसा अपने नाम करने में सफल रहे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493