राष्ट्रमंडल खेल (तैराकी) : साजन प्रकाश पहले दौर में बाहर

गोल्ड कोस्ट, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय तैराक साजन प्रकाश यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन शनिवार को पुरूषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के अगले दौर में जगह बनाने से चूक गए हैं।

गोल्ड कोस्ट, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय तैराक साजन प्रकाश यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन शनिवार को पुरूषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के अगले दौर में जगह बनाने से चूक गए हैं।

साजन हीट-2 में एक मिनट 58.87 सेकेंड का समय निकाल कर पांचवें स्थान पर रहे थे। वहीं दोनों हीट मिलाकर उनका कुल स्थान नौवां रहा।

उनका प्रदर्शन अगले दौर में जगह बनाने के लिए काफी नहीं रहा। दोनों हीट में से शीर्ष-8 तैराकों ने फाइनल में जगह बनाई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493