गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के साजन प्रकाश ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन शनिवार को पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है।
साजन ने 1:58:87 सेकेंड का समय निकालते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। इसी के साथ उन्होंने अपना राष्ट्रीय रिकार्ड (1:59:10) भी तोड़ दिया।
वह हीट-2 में पांचवें स्थान पर रहे थे।
वहीं नटराज ने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
नटराज ने हीट-1 में 26.47 सेकेंड का समय निकाला। तीन हीटों में शीर्ष-16 तैराकों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
नटराज अपनी हीट में तीसरे जबकि कुल मिलाकर नौवें स्थान पर रहे।
dharmpath.com dharmpath