राष्ट्रमंडल खेल (तैराकी) : साजन 11वें स्थान पर रहे

गोल्ड कोस्ट, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय तैराक साजन प्रकाश यहां चल रहे 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में तैराकी की पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के सेमीफाइनल-दो में रविवार को 11वें स्थान पर रहे और अगले दौर के लिए क्वालीफाई करने से चूक गए।

स्पर्धा के शीर्ष आठ तैराकों ने अगले दौर के लिए क्वालीफाई किया। आप्टस एक्वेटिक सेंटर में हुई इस स्पर्धा में साजन 54.12 सेकेंड का समय लेकर 11वें नंबर पर रहे और अगले दौर में प्रवेश करने से चूक गए। इस स्पर्धा में आस्ट्रेलिया के ग्रांट इर्विने को पहला स्थान मिला। इर्विने ने 51.87 सेकेंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493