गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के तैराक सजन प्रकाश ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
ऑप्टस एक्वेटिक सेंटर में हुई इस स्पर्धा में सजन ने हीट-3 में दूसरा स्थान हासिल किया।
भारतीय तैराक सजन ने हीट-3 में इस स्पर्धा को 54.11 सेकेंड में पूरा कर दूसरा स्थान हासिल किया। इसमें आस्ट्रेलिया के ग्रांट इर्विने को पहला स्थान मिला है। उन्होंने 53.89 सेकेंड में इस स्पर्धा को पूरा किया।
dharmpath.com dharmpath