राष्ट्रमंडल खेल (निशानेबाजी) : मेहुली,चंदेला 10 मीटर राइफल के फाइनल में

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की दिग्गज निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और मेहुली घोष ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पाचंवें दिन महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है।

चंदेला ने क्वालीफिकेशन राउंड में पहला जबकि मेहुली ने पांचवां स्थान हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई।

चंदेला ने कुल 423.2 का स्कोर किया जो राष्ट्रमंडल खेलों का रिकार्ड भी है। उन्होंने पहले राउंड में 105.7, दूसरे में 105.2, तीसरे में 106.1 और आखिरी राउंड में 106.2 का स्कोर किया।

मेहुली ने कुल 413.7 का स्कोर किया। उन्होंने पहले राउंड में 104.3, दूसरे में 103.7, तीसरे में 102.2 और चौथे में 103.5 का स्कोर किया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493