राष्ट्रमंडल खेल : नोल्स को स्वर्णिम विदाई देना चाहेगी आस्ट्रेलियाई हॉकी टीम

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 2 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया की पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मार्क नोल्स चार अप्रैल से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों के बाद अंतर्राष्ट्रीय हॉकी जगत से संन्यास ले लेंगे। ऐसे में आस्ट्रेलियाई टीम अपने कप्तान को स्वर्णिम विदाई देना चाहेगी।

गोल्ड कोस्ट में चार अप्रैल से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों की आधिकारिक वेबसाइट ‘गोल्ड कोस्ट-2018’ पर जारी एक बयान में आस्ट्रेलिया हॉकी टीम के कोच कोलिन बैच ने कहा, “वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्होंने वैश्विक रूप से हॉकी के स्तर को बढ़ाया है।”

नोल्स की तारीफ करते हुए न्यूजीलैंड हॉकी टीम के कप्तान अरुण पांचिया ने कहा, “वह (मार्क) इस खेल के दिग्गज हैं। हमारे दिल में उनके लिए बहुत सम्मान है। हॉकी के मैदान पर और एक कप्तान के रूप में जो मार्क ने हासिल किया वो किसी और ने हासिल नहीं किया है।”

दक्षिण अफ्रीका हॉकी टीम के कप्तान ऑस्टिन स्मिथ का कहना है कि मार्क ने उनकी तरह ही कप्तान के रूप में खेला है, लेकिन वह हमेशा से ही सुधार के लिए मार्क के विचारों को देखते थे। उनके खिलाफ खेलना एक बुरे सपने की तरह है। उनके आगे प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ियों के प्रयास शून्य नजर आते हैं।

अपने करियर में नोल्स ने आस्ट्रेलिया के लिए 300 मैच खेले हैं। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के साथ 2004 एथेंस ओलम्पिक में स्वर्ण, 2010 और 2014 में विश्व विजेता का खिताब तथा 2006 मेलबर्न, 2010 नई दिल्ली और 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493