राष्ट्रमंडल खेल (पैरा-लिफ्टिंग) : सचिन ने हेवीवेट वर्ग में जीता कांस्य

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के पैरा-लिफ्टर सचिन चौधरी को यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की हैवीवेट स्पर्धा में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है।

सचिन ने कुल 181 किलोग्राम का भार उठाया। नाइजीरिया के अब्दुलजीज इब्राहिम ने 191.9 किग्रा भार उठा कर सोने पर कब्जा जमाया।

स्पर्धा का रजत मलेशिया के यी खी जोंग के नाम रहा जिन्होंने 188.7 किलोग्राम भार उठाया।

पहले दो प्रयास में सचिन ने 201 किलोग्राम का भार उठाने में असफल रहे, लेकिन अंतिम प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493