राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : सात्विक, पोनप्पा अंतिम-16 में

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अश्विनी पोनप्पा और सात्विक रंकीरेड्डी की जोड़ी ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के सातवें दिन बुधवार मिश्रित युगल वर्ग के अंतिम-16 में जगह बना ली है।

भारतीय जोड़ी ने राउंड-32 के मैच में इंग्लैंड की बेन लेन, जेसिका पुघ की जोड़ी को महज 38 मिनट तक चले मुकाबले में मात दी।

भारतीय जोड़ी ने इंग्लैंड को जोड़ी को 21-17, 21-16 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493