राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : सिंधु, रुत्विका क्वार्टर फाइनल में (लीड-1)

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु और रुत्विका गाडे ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन गुरुवार को महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

रियो ओलम्पिक-2016 में रजत पदक जीतने वाली सिंधु ने स्थानीय खिलाड़ी सुआन यु वेंडी चेन को 21-15, 21-9 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना कनाडा की ब्रिटनी टैम से होगा।

एक और एकल वर्ग के मुकाबले में रुत्विका ने सिंगापुर की जिन मिन येओ को 21-10, 21-23, 21-10 से मात दी। यह मैच 55 मिनट तक चला।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493