गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के एच. एस. प्रणॉय ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन शुक्रवार को पुरुषों के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
प्रणॉय ने दमदार खेल दिखाते हुए श्रीलंका के दिनुका करुणारत्ने को सीधे गेमों में हराया।
भारतीय खिलाड़ी ने मैच की शुरुआत से ही अपना दबदबा कायम रखा। उन्हानें शानदार खेले दिखाते हुए 21-13 से पहले गेम को अपने नाम किया।
दूसरे गेम में श्रीलंका के खिलाड़ी प्रणॉय के आसपास भी नजर नहीं आए। वह भारतीय खिलाड़ी के शानदार र्टिन और स्मैश का जवाब नहीं दे पाए। प्रणॉय ने दूसरे गेम को 21-6 से जीता।
सेमीफाइनल में प्रणॉय का सामना इंग्लैंड के राजीव ओसफ से होगा।
dharmpath.com dharmpath