गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय मुक्केबाज मनीष कौशिक ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में पांचवें दिन सोमवार को पुरुषों की 60 किलोग्राम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
मनीष ने इस स्पर्धा के अंतिम-16 दौर में त्रिनिदाद एवं टोबैगो के मुक्केबाज मिशेल एलेक्जेंडर को 4-0 से मात दी।
मनीष ने अंतिम-16 में मिशेल के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया और उन पर अपना दबदबा बनाए रखा।
मिशेल ने मैच में वापसी करने की काफी कोशिश की, लेकिन मनीष के पंच उन्हें काफी परेशान कर रहे थे और इस कारण उन्हें अंत में हार माननी पड़ी।
क्वार्टर फाइनल में मनीष के प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी का नाम अभी तय नहीं हुआ है।
dharmpath.com dharmpath