राष्ट्रमंडल खेल (मुक्केबाजी) : अमित ने सेमीफाइनल ने रखा कदम (लीड-1)

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अमित ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में मंगलवार को छठे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 46-49 किलोवर्ग की मुक्केबाजी स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

अमित ने सेमीफाइनल में प्रवेश हासिल करने के साथ ही भारत के लिए कांस्य पदक पक्का कर लिया है। हालांकि, उनकी कोशिश भारत को स्वर्ण पदक दिलाने की है।

अमित ने क्वार्टर फाइनल-4 में स्कॉटलैंड के अकील अहमद को 4-1 से मात दी। इस मैच में अमित को अकील ने अच्छी टक्कर दी।

पहले राउंड में अकील ने अमित के आक्रामक पंचों से बचने के लिए अच्छा डिफेंस किया। अंतिम मिनट में अकील ने भी अमित के खिलाफ पंच मारने की कोशिश की। उन्होंने जैब और हुक पंच लगाए।

दूसरे राउंड में अकील भी आक्रामक नजर आए। यहां पर अमित ने अकील के पंचों से बचने के लिए अच्छा डिफेंस किया। यहां अमित अपने लेफ्ट हुक का अच्छा इस्तेमाल कर रहे थे।

अंतिम बचे कुछ सेकेंड में अमित ने आक्रामक खेल दिखाया और अच्छे पंच मारे।

दोनों मुक्केबाजों के बीच तीसरा राउंड रोमांचक रहा। यहां एक समय पर अकील ने डिफेंस करना छोड़ दिया था और इसी का फायदा उठाकर अमित ने स्कॉटलैंड के मुक्केबाज पर कई पंच मारे और अंत में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल में अब शुक्रवार को अमित का सामना युगांडा के जुमा मीरो से होगा। मीरो ने क्वार्टर फाइनल-3 में केन्या के शाफी हसन को मात देकर अंतिम-4 में स्थान हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493