राष्ट्रमंडल खेल (मुक्केबाजी) : फाइनल में पहुंचे गौरव, अमित (लीड-1)

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय मुक्केबाजों गौरव सोलंकी और अमित फांगल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए यहां 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में नौवें दिन शुक्रवार को अपनी-अपनी स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

फाइनल में जगह बनाने के साथ ही गौरव और अमित ने रजत पदक पक्के कर लिए हैं।

अमित ने यहां 49 किलोग्राम लाइटवैट स्पर्धा के सेमीफाइनल में युगांडा के जुमा मीरो को एक तरफा मुकाबले में 5-0 से मात दी।

इसके अलावा, गौरव ने 52 किलोग्राम वर्ग श्रीलंका के विदानालांगे इशान बांद्रा को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4-0 से हराकर फाइनल में कदम रखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493