राष्ट्रमंडल खेल (मुक्केबाजी) : मनीष ने फाइनल में बनाई जगह

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। गौरव सोलंकी और अमित फांगल के बाद अब भारत के एक अन्य मुक्केबाज मनीष कौशिक ने भी यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में नौवें दिन शुक्रवार को पुरुषों की 60 किलोग्राम स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

मनीष ने इस स्पर्धा के सेमीफाइनल में जीत हासिल करने के साथ ही अपने लिए रजत पदक पक्का कर लिया है।

सेमीफाइनल में मनीष ने उत्तरी आयरलैंड के जेम्स मैकगिवर्न को मात दी।

जेम्स के खिलाफ मनीष के लिए जीत आसान नहीं थी, क्योंकि उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ा रहा था, लेकिन भारतीय मुक्केबाज ने हार न मानते हुए 4-1 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली है।

फाइनल में स्वर्ण पदक की दावेदारी के लिए मनीष को आस्ट्रेलिया के हैरी गारसाइड से भिड़ना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493