गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की लवली चौबे और रूपा रानी तिर्के ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवें दिन सोमवार को महिलाओं की लॉन बॉल युगल स्पर्धा के सेक्शन प्ले के पहले दौर में जीत हासिल कर ली है।
चौबे और तिर्के की जोड़ी ने वेल्स की लॉरा डेनियल्स और जेसिका सिम्स की जोड़ी को 20-16 से मात दी।
इस भारतीय जोड़ी की शुरुआत काफी धीमी रही, लेकिन बाद में अपनी लय में तेजी लाते हुए दोनों ने वेल्स को करारा जवाब दिया।
इस बीच, पुरुष एकल सेक्शन प्ले के पहले दौर में कृष्णा जाल्सो ने केन्या के सेफास किमवाकी किमानी को 21-12 से मात दी।
कृष्णा ने इस स्पर्धा की अच्छी शुरुआत की और केन्याई खिलाड़ी के खिलाफ अपने दबदबे को बनाए रखा।
dharmpath.com dharmpath