राष्ट्रमंडल खेल (स्कवॉश) : पुरुष एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त (लीड-2)

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 6 अप्रैल (आईएएनएस)। यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में दूसरे दिन शुक्रवार को विक्रम मल्होत्रा की हार के साथ ही स्क्वॉश की पुरुष एकल वर्ग स्पर्धा में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।

ओक्सेनफोर्ड स्टू्डियोज में खेले गए स्क्वॉश के पुरुष एकल वर्ग के अंतिम-16 दौर में विक्रम को इंग्लैंड के निक मैथ्यू ने मात दी।

भारतीय खिलाड़ी विक्रम को 40 मिनट तक चले इस मैच में मैथ्यू ने 11-6, 8-11, 11-6, 11-6 से मात देकर अंतिम-8 में प्रवेश हासिल कर लिया।

इससे पहले, गुरुवार को हरिंदर पाल संधु और सौरव घोषास को पुरुष एकल वर्ग के अंतिम-32 दौर में हार का सामना करना पड़ा था।

संधु को अंतिम-32 दौर में मलेशिया के इवान युएन ने 3-0 (11-8, 11-6, 11-1) से मात दी।

इसके अलावा, पुरुष एकल वर्ग में भारत के स्वर्ण पदक के दावेदार घोषाल उलटफेर का शिकार हुए। जमैका के क्रिस बिन्नी ने घोषाल को 5-11, 7-11, 11-8, 11-9, 12-10 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493