राष्ट्रमंडल खेल (स्क्वॉश) : मिश्रित युगल के पूल-ई में जीते सौरव-दीपिका

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की महिला स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल कार्तिक और सौरव घोषाल ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में मंगलवार को छठे दिन स्क्वॉश में मिश्रित युगल वर्ग के पूल-ई में खेले गए मुकाबले में जीत हासिल की है।

दीपिका-सौरव की जोड़ी ने इस मैच में गयाना के जेसन रे खलिल और मैरी फुंग ए-फाट की जोड़ी को मात दी।

दीपिका-सौरव ने इस एकतरफा मुकाबले में गयाना की जोड़ी को सीधे गेमों में केवल 13 मिनट के भीतर ही 11-3, 11-3 से मात दी।

भारतीय जोड़ी दीपिका और सौरव का सामना अब पूल-ई में ही पाकिस्तान की मदीना जफर और तय्याब असलम की जोड़ी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493