गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के विक्रम मल्होत्रा और रमित टंडन की जोड़ी ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में बुधवार को सातवें दिन स्क्वॉश में पुरुष युगल वर्ग के पूल-एफ में खेले गए मैच में जीत हासिल की।
विक्रम-रमित की जोड़ी ने वेल्स की पीटर क्रीड और जोएल माकिन की जोड़ी को मात दी।
भारतीय जोड़ी ने पूल-एफ में खेले गए इस मैच में पीटर और जोएल की जोड़ी को 2-1 (11-7, 8-11, 11-10) से हराया।
विक्रम-रमित की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अपनी लय को बनाए रखने में उन्हें थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस भारतीय जोड़ी का अगला मुकाबला गुरुवार को सिएरा लियोन की एर्नेस्ट जोम्बाला और युसिफ मेनसेरे को जोड़ी से होगा।
dharmpath.com dharmpath